पेट्रोल डीजल की किल्लत से आम जनता परेशान।

नारायणपुर:- शहर में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति ना होने की वजह से आम जनता में हालाकान  नारायणपुर शहर में देखने को मिल रहा है जहां नारायणपुर में पांच पेट्रोल पंप संचालित होने के बावजूद सिर्फ एक या दो ही पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है जबकि डीजल व पेट्रोल आम आदमी की दैनिक जरूरतों में से एक है डीज़ल पेट्रोल की आपूर्ति कम होने की वजह से लंबी लंबी लाइने पेट्रोल पंपों में देखी जा सकती है। यहां तक की जरीकेन में डीजल , पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है पैट्रोल पंप संचालकों का कहना है की कलेक्ट्रेट से आदेश है की जरीकेन में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा पेट्रोल डीजल चाहिए तो आप को गाड़ी ले कर आना पड़ेगा या कलेक्टर ऑफिस से आदेश लिखा कर लाओ ।कलेक्ट्रेट ऑफिस के इस फैसले से निर्माण कार्यों में फर्क साफ पड़ेगा जिले के विकास के लिए कई कॉन्ट्रैक्शन का कार्य चालू है जहां मिक्सर मशीन,जेसीबी, रोलर मशीन से लेकर अन्य मशीनें से कार्य होता है यहां तक जहां बिजली की सुविधाएं नहीं है जनरेटर में डीजल डाल कर ही निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जाता है कलेक्टर कार्यालय को  डीज़ल,पेट्रोल के इस आदेश पर पुनः विचार करने की जरूरत है और सही फैसला लेने की ताकी चाहे सुविधा हो या जरूरत हर किसी को आसानी प्राप्त हो सके।

Leave a Comment