-केवाईसी कराना अनिवार्य, श्रमिकों से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील*

*ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, श्रमिकों से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील*

 

नारायणपुर, 20 जून 2026// छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों हेतु ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है। ई-केवाईसी पूर्ण होने के बाद ही पंजीकृत श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्य मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। जिन श्रमिकों द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराया जाएगा, वे भविष्य में मंडल की योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

 

कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला नारायणपुर द्वारा सभी पंजीकृत श्रमिकों से अपील की गई है कि वे शीघ्र ही अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। शासन द्वारा ई-केवाईसी के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। श्रम विभाग ने श्रमिकों से समय रहते ई-केवाईसी कराने तथा अन्य पात्र श्रमिकों को भी इसकी जानकारी देने का आग्रह किया है, ताकि सभी हितग्राहियों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

Leave a Comment