
नारायणपुर:भारत मुक्ति मोर्चा/राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के तत्वाधान में आज दिनांक 21/07/2026 को एक महा रैली निकाल कर बखरूपारा से कलेक्टर कार्यालय कूच किया गया व बारह सूत्रीय मांगों को लेकर माननीया राष्ट्रपति महोदया को जिला दंडाधिकारी नारायणपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें लगभग 4000 हज़ार की संख्या मौजूद रही जिसमें मुख्यतः मुसलमानों की माब लिंचिंग,धार्मिक स्थलों पर हमले,धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने की घटनाओ सहित संविधान,सामाजिक न्याय ,धार्मिक स्वतंत्रता,एवं नागरिक समानता की रक्षा हेतु त्वरित कार्यवाही का उद्देश्य ज्ञापन में था श्री 0फूलसिंह कचलाम जी ने जानकारी दी की यह ज्ञापन बारह सूत्रीय मांगों जिसमें हाल ही में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण को वापस लेने,संविधान विरोधी कानूनों को वापस लेने,धार्मिक स्वतंत्रता के अनुच्छेद 25,26,27,28,29 का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, मॉब लिंचिग और फर्जी गोकशी के नाम पर हत्याय बन करने,जेल में बंद बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों ,उलेमाओं को रिहा करने की माँग,कम्युनल वायलेंस प्रिवेंशन एक्ट तुरंत चालू करने, धार्मिक स्थलों पर हमले तुरंत बन करने,प्लेस ऑफ वर्कशीप एक्ट 1991, का कठोर अनुपालन करने, अनुच्छेद 341(3) की पाबंदी हटाए जाने,जाती आधारित जन गणना करवा कर लोक जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना,हजरत मुहम्मद और मूल निवासी बहुजन महा पुरुषों के उपमान करने कठोर विधिक कार्यवाही,गोपाल सिंह,सच्चर , मिश्रा और कुंडु कमीशन की शिफारिश लागू करने, साम्प्रदायिक नफरत फैलाने वाले संगठनों पर बैन लगाने की मांग रखी गई है।