आईटीआई में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर,

*आईटीआई में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर, विभिन्न ट्रेडों में रिक्त सीटों पर आवेदन आमंत्रित*

नारायणपुर, 18 अगस्त 2026// जिले में संचालित शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) नारायणपुर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गरांजी तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ओरछा में विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नारायणपुर में स्टेनो हिन्दी व्यवसाय में 4 सीटें, सिलाई तकनीकी में 24 सीटें तथा हॉस्पिटल हाउस कीपिंग व्यवसाय में 41 सीटें रिक्त हैं। वहीं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ओरछा में कोपा व्यवसाय की 26 सीटें रिक्त हैं।

इन रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी राज्य के आईटीआई प्रवेश पोर्टल cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थियों की चयन सूची 20 अगस्त 2026 को पोर्टल पर जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी पोर्टल से अपना अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर संबंधित संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित आईटीआई संस्था अथवा कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment