सरस्वती साइकिल योजना आयोजित।

आज नारायणपुर के शासकीय बुनियादी कन्या शिक्षा परिसर,गरांजी में आयोजित ‘सरस्वती साइकिल योजना’ के गरिमामय कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना न केवल हमारी बेटियों की स्कूल तक की राह को आसान बनाएगी, बल्कि सुदूर क्षेत्र में निवासरत बेटियों के बड़े सपनों को नई उड़ान भी देगी। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की 70 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रूपसाय सलाम जी अध्यक्ष,लघु वनोपज संघ छत्तीसगढ़,विशिष्ट अतिथि श्री संतनाथ उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य श्री कमलापति मिश्र जी पार्षद, नगरपालिका नारायणपुर, श्रीमती चंद्रिका वड्डे जी सरपंच, ग्राम पंचायत गरांजी, श्री गोपाल राम दुग्गा जी श्री ललित पोयाम अजा मोर्चा जिला महामंत्री, शाला प्रबंधन समिति सहित संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हमारी बेटियां शिक्षा संस्कार और प्रतिभा के बल पर परिवार समाज प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। सरकार की विभिन्न छात्र-हितैषी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

Leave a Comment