*परियना जेईई/नीट कोचिंग सेंटर गरांजी के लिए भौतिकी विषय के विशेषज्ञ शिक्षक चयन हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 25 अगस्त को*
नारायणपुर, 18 अगस्त 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार संचालित परियना जेईई/नीट कोचिंग सेंटर एजुकेशन हब गरांजी के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भौतिकी विषय के विशेषज्ञ शिक्षक के चयन हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह कोचिंग केंद्र जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अखिल भारतीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं आईआईटी-जेईई एवं नीट की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
भौतिकी विषय के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 अगस्त 2026, मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से जिला पंचायत नारायणपुर के सभाकक्ष में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी। जिला प्रशासन ने इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्रों, आवश्यक अभिलेखों तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल में उपस्थित होना होगा।