
नारायणपुर:- बदहाल सड़क मार्ग के चलते पायल,मुस्कान,शर्मा,कांकेर, यूबीटी के बस संचालकों ने सिर्फ अंतागढ़ तक ही बस संचालन का फैसला लिया मतलब यह बसे केवल अंतागढ़ से ही वापसी करेंगे नारायणपुर तक अपनी सेवाएं नहीं देंगे।वही नारायणपुर के बस्तर ट्रेवल्स ने भी इस मार्ग में बस सेवा बंद कर वैकल्पिक तौर पर फरसगांव एवं एडका मार्ग का उपयोग रायपुर पहुंच हेतु कर रहे है।आम नागरिक जो इस मार्ग का उपयोग करते है साथ ही साथ शासकीय कर्मचारी,स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अच्छा खासा परेशानियों का सामना मार्ग बंद होने की वजह से हो रहा है।
आम नागरिकों में काफी ज्यादा रोष मार्ग की बदहाल स्थिति और बंद को लेकर देखने को मिल रहा है ।आम नागरिकों द्वारा इसे प्रशासन की लापरवाही और माइंस वाहनों की मनमानी की वजह बताई जा रही है।
दरअसल नारायणपुर – अंतागढ़ मार्ग की स्थिति ऐसी नहीं है की भारी लोह अयस्क जो की रावघाट माइंस से निकाला जा रहा है भार ढो सके बावजूद हर रोज लगभग 200 से 300 ट्रक, हाईवा इस मार्ग से गुजरती है जैसे ही मार्ग की स्थिति खराब होना शुरू हुई वैसे ही अलग अलग राजनीति पार्टियों और जन प्रतिनिधि द्वारा ध्यान आकर्षण मार्ग सुधार हेतु उठाया गया और प्रशासन को सलाह भी दी गई लेकिन प्रशासन के सुस्त रवैए के कारण आखिरकार बस सेवा बंद हो गई ।नारायणपुर से अंतागढ़ मार्ग में प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की इसने गड्ढे और दलदल हो चुके है की बसे इस मार्ग पर बिना सुधार चल ही नहीं सकती।
गंभीरता और जरूरत को देखते हुए जल्द से जल्द मार्ग सुधार करने की अपील प्रशासन से आम नागरिकों ने की है वही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने जन आंदोलन करने की बात भी जल्द करने को कहा है।