
इंसानियत भाईचारा और सेवा भाव का संदेश ईद मिलादुन्नबी पर संस्था द्वारा सराहनीय पहल
ईद मिलादुन्नबी पर सेवा की मिसाल: दिव्यांग बच्चों एवं मरीजों संग बांटी खुशियां, पाठ्य सामग्री व भोजन फल कराया उपलब्ध
आज़ाद फाउंडेशन एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन की संयुक्त तत्वावधान मे , जिला अस्पताल में मरीजों को फल और स्टाफ को कलम एवं दिव्यांग बच्चों को भोजन व सामग्री वितरित
जिला- नारायणपुर जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर आज़ाद फाउंडेशन एवं ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने इंसानियत, भाईचारे और सेवाभाव का संदेश देते हुए अनोखी पहल की। संस्था द्वारा लगातार 10 वर्षों से किए जा रहे सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। वहीं अस्पताल के स्टाफ को कलम भेंट कर उनके सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। इस दौरान मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
इसी कड़ी में आयोजन को और यादगार बनाते हुए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य गरांजी स्थित ‘परीयना’ आवासीय दिव्यांग विद्यालय पहुंचे। यहां विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें पाठ्य सामग्री एवं भोजन उपलब्ध कराया गया। बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए संस्था के सदस्यों ने उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया।
10 वर्षों से निरंतर जारी है सेवाभाव
आज़ाद फाउंडेशन के फाउंडर हाजी डॉ. सैय्यद वली आज़ाद के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल एक दिन सेवा करना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार सक्रिय रहना है। उन्होंने बताया कि जिले में किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर ब्लड उपलब्ध कराने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा अन्य जनहितकारी कार्यों में संस्था आगे भी पूरी तत्परता से काम करती रहेगी।
“जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची इबादत”
इस अवसर पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देती है। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर विशेष बच्चों और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना समाज में सेवा और मानवता का सकारात्मक संदेश देने का प्रयास है।
जिला अध्यक्ष मुबारक खान अज़हरी ने बताया कि संस्था सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं सेवाभावी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका एवं विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मो. मुबारक खान अजहरी, जिला संरक्षक मोहसिन रज़ा साहब (संभाग सदस्य), जिला संरक्षक हाशिम अहमद खान (संभाग सदस्य), जिला वरिष्ठ सलाहकार ज़हीर खान साहब (संभाग सदस्य), जिला प्रवक्ता अधिवक्ता शादान फारुकी, जिला उपाध्यक्ष फारुक शाह, शेख शकील, मो. जैद अशरफ एवं शेख फरीद, जिला सचिव अलतमश फारुकी, कोषाध्यक्ष अब्दुल गफूर जिला मीडिया प्रभारी हाजी शेख अरमान, सोशल मीडिया प्रभारी मो. साहजान एवं अब्दुल रहीम सहित सुफियान खान, शेख फैज़ान,जावेद मिर्जा बैग, कामरान खान एवं पूर्व सदर मो. फिरोज,रिजवान फारुकी, मो. हुसैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित इस सेवाभावी पहल ने धार्मिक उत्सव को मानवता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए समाज के लिए एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायी संदेश दिया।
