भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर नियुक्त।

भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रशांत ठाकुर को कार्यकताओं ने दी बधाई

नारायणपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने प्रशांत ठाकुर को नारायणपुर शहर भाजपा का नव नियुक्त अध्यक्ष घोषित किया है।नियुक्ति पश्चात नारायणपुर भाजपा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने प्रशांत ठाकुर को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। बता दे प्रशांत ठाकुर भाजपा में बहुत वरिष्ठ नेताओं में आते हैं इसके पहले भी भाजपा के मंडल से लेकर प्रदेश तक के बहुत से पदों में कार्य करने का अनुभव है। वही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रशांत ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे शहर भाजपा में संगठन काफी मजबूत होगा। कार्यकर्ताओ में नए जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे।

Leave a Comment