
नारायणपुर:- जिला नारायणपुर के ग्राम बिजली में उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिजली में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योजना “सरस्वती साइकिल” योजना के तहत अध्ययनरत छात्राओं को साइकिल वितरण कियागया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्री प्रताप मांडवी जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत नारायणपुर स्कूल शाला समिति के उपाध्यक्ष श्री जागेश्वर उसेंडी जी विशेष अतिथि श्री राकेश कौड़ो जी सरपंच ग्राम पंचायत बिजली श्रीमती गुमीता कुमेटी जी के सथ-साथ स्कूल के प्राचार्य और सभी स्टाफ मौजूद रहे सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल पाकर छात्राओं मैं काफी हर्ष रहा छात्राओं ने सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद दिया छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण से विशेष कर छात्राओं को विद्यालय आने जाने पर काफी सुविधा मिलेगी।