
*हेडलाइन:* रावघाट स्टेशन से 09 अक्टूबर को पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की संभावना, नारायणपुर वासियों का वर्षों पुराना सपना होगा साकार
*नारायणपुर -* जिले वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों के इंतजार के बाद रेल में बैठने का सपना आखिरकार साकार होने जा रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार 09 अक्टूबर से रावघाट स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है, जिसके लिए रेल विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण किया जा रहा है।
पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से नारायणपुर जिला भी रेल के माध्यम से महानगरों और मुख्य शहरों से जुड़ जाएगा, जो व्यापारिक दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। एक जमाने से बड़े-बुजुर्गों की जो बात आज की पीढ़ी रेल यात्रा की सुनती आ रही थी, 09 अक्टूबर का दिन नारायणपुर जिले वासियों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं होगा।
यह जिम्मेदारी रेल विभाग द्वारा RVNL को 2008 में सौंपी गई थी, जिसमें 2015 से गुदुम, भानुप्रतापपुर, केवटी, अंतागढ़, ताड़ोकी के बाद आखिरकार रावघाट स्टेशन तक का कार्य 2026 तक पूर्णता की ओर है।
*चुनौतियां भी हैं -*
पैसेंजर ट्रेन का नियमित संचालन रावघाट से हो और रायपुर से ट्रेन का स्टॉप रावघाट हो यह निहायत आवश्यक है। वर्तमान में ट्रेन का नियमित संचालन अंतागढ़ तक ही होता है। साथ ही नारायणपुर से रावघाट तक सड़क की स्थिति जर्जर है। दण्डक वन से रावघाट स्टेशन की दूरी लगभग 5 KM है जो घने वनों से होकर जाती है, जहां ऑटो और लाइट की व्यवस्था नहीं है। शाम ढलते ही सड़क सुनसान और अंधेरी हो जाती है।
नारायणपुर से डायरेक्ट सिटी बस का संचालन आवश्यक है जो ट्रेन टाइम से आधा घंटा पहले रावघाट पहुंचे और ट्रेन आने के बाद सवारी लेकर वापस आए। जिला प्रशासन से सिटी बस सेवा शुरू करने की अपील है।
—