कोड़ेनार (झरम्पारा) में शुद्ध पेयजल के अभाव से मलेरिया का कहर,

कोड़ेनार (झरम्पारा) में शुद्ध पेयजल के अभाव से मलेरिया का कहर, सरकार और प्रशासन जिम्मेदार – आम आदमी पार्टी

नारायणपुर :- विधानसभा नारायणपुर, जिला कोंडागांव ब्लॉक मर्दापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगेर के आश्रित ग्राम कोड़ेनार (झरमपारा) में आज तक सरकार द्वारा नलकूप अथवा शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों का जीवन खतरे में पड़ गया है।

आम आदमी पार्टी, विधानसभा नारायणपुर के अध्यक्ष मानसिंग नेताम ने कहा कि कोडेनार के ग्रामीण बरसात और गर्मी दोनों मौसमों में एक ही दूषित जलस्रोत का पानी पीने को मजबूर हैं। उसी पानी में कुत्ता, गाय, बैल सहित अनेक जीव-जंतु पानी पीते हैं और वही पानी ग्रामीण उपयोग करते हैं। इस गंदे पानी के कारण क्षेत्र में मलेरिया तेजी से फैल रहा है और कई ग्रामीण इसकी चपेट में आकर अपनी जान तक गंवा चुके हैं।

मानसिंग नेताम ने कहा कि देश की आज़ादी को 78 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन बस्तर जैसे आदिवासी क्षेत्र में आज भी पानी, स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जनता के पैसों से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी अपना जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन गरीब आदिवासियों को उनके हक से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने तीखा हमला करते हुए कहा कि

“जनप्रतिनिधि केवल अपनी जेब भरने के लिए नहीं चुने जाते, बल्कि जनता की सेवा के लिए चुने जाते हैं। जब तक जनता है, तब तक सत्ता है। जनता को भूलने वालों को आने वाले समय में दर-दर भटकना पड़ेगा।”

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि—

ग्राम कोडेनार (झरमपारा) में तत्काल नलकूप/हैंडपंप अथवा शुद्ध पेयजल की स्थायी व्यवस्था की जाए।

मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर, जांच और दवा वितरण कराया जाए।

लापरवाह अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों पर जवाबदेही तय की जाए।

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और जनआंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पार्टी ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं मुफ्त और सुलभ कराने की सोच रखती है और उसी दिशा में संघर्ष कर रही है

Leave a Comment