
*बाकुलवाही धान खरीदी केंद्र में किसानों से खुली लूट, सुकती व संग्रहण के नाम पर सैकड़ों टन धान का फर्जी नुकसान,आम आदमी पार्टी का बड़ा खुलासा- नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*इसी कोचवाही संग्रहण केंन्द्र मे रेत मिलाने का खुलासा आम आदमी पार्टी ने किया था ओर करोडो का घपला को पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने रेत मिलाकर भरपाई करवाने का खेल खेल चुके थे -रामलाल दुग्गा ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर*
*किसानो से खुली लुट नही सहेगी आम आदमी पार्टी- सुरजीत ठाकुर उपाध्यक्ष बस्तर लोकसभा*
आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर कहाँ कि नारायणपुर जिले के बाकुलवाही धान खरीदी केंद्र में किसानों के साथ हो रही सुनियोजित लूट और बड़े स्तर के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। आज आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए निरीक्षण में यह गंभीर तथ्य उजागर हुआ कि धान खरीदी के दौरान किसानों से प्रति बोरी 41 किलो 450 ग्राम तक अतिरिक्त धान जबरन लिया जा रहा है, जो सीधे-सीधे किसानों के हक पर डाका है।
आम आदमी पार्टी को जानकारी मिली है कि खरीदी वर्ष 2024-25 में इसी केंद्र में सुकती के नाम पर लगभग 400 क्विंटल धान का नुकसान दिखाया जा रहा है, जिससे समिति को भारी आर्थिक क्षति दर्शाई गई है। यह नुकसान केवल कागजों में दिखाया जा रहा है, जबकि वास्तविकता में यह एक संगठित घोटाले की ओर इशारा करता है।
इतना ही नहीं, इसी वर्ष कोचवाही संग्रहण केन्द्र में भी 208 टन धान का नुकसान दर्शाया गया है, जो यह साबित करता है कि धान खरीदी केंद्र में वर्षों से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार चल रहा है और जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी इसमें सीधे तौर पर संलिप्त हैं।
जब आम आदमी पार्टी ने इस लूट का विरोध दर्ज करते हुए धान खरीदी केंद्र में धरना देकर बैठने का निर्णय लिया, तब दबाव में आकर तहसीलदार द्वारा नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए। यह दर्शाता है कि यदि आम आदमी पार्टी हस्तक्षेप न करती, तो यह लूट यूँ ही चलती रहती।
आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी लगातार धान खरीदी केंद्रों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य यह है कि वन मंत्री के राजनीतिक संरक्षण के कारण किसानों से यह खुली लूट लगातार जारी है और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।
आम आदमी पार्टी स्पष्ट चेतावनी देती है कि यदि—
किसानों से अवैध रूप से अतिरिक्त धान लेने की प्रथा तत्काल बंद नहीं की गई,
सुकती व संग्रहण के नाम पर दिखाए गए नुकसान की उच्चस्तरीय जांच नहीं हुई,
दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों और समिति प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई,
तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
किसानों की मेहनत की एक-एक मुट्ठी धान की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।





