
नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर जयस्तंभ चौक में हुई आतिशबाजी
नारायणपुर – विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नबीन जी के निर्विरोध निर्वाचित होने की विधिवत घोषणा के साथ ही नारायणपुर नगर में उत्साह, उमंग और उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया। इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख जयस्तंभ चौक में एकत्र होकर आतिशबाजी की, मिठाइयाँ वितरित कीं तथा हर्षोल्लास के साथ खुशी का इज़हार किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि नितिन नबीन जी वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी के रूप में संगठन को सुदृढ़ दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनके कुशल, सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में वर्ष 2023 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को राज्य में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई, जो उनके संगठनात्मक कौशल और जनस्वीकार्यता का प्रमाण है।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नितिन नबीन जी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्रसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। कार्यक्रम के दौरान जयस्तंभ चौक देशभक्ति के नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजता रहा।
इस उल्लासपूर्ण आयोजन में भाजपा जिला महामंत्रीद्वय संदीप कुमार झा एवं पंकज जैन, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोनू कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलामंत्री संतनाथ उसेंडी, संतोष साहु, शहर भाजपा मंडल महामंत्रीद्वय बिंदेश पात्र एवं अनुराग पांडेय, शहर मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद फिरोज़ संजय तिवारी, लक्षराम साहु, नानु नाग, अनूप भट्टाचार्य, किशोर आर्य, सोमजी कावडे,मयंक जैन, जागेश्वर उसेंडी, विष्णु दत्ता, निलेश बघेल, घुड बघेल, अनूप कुमेटी, लिलेश कौड़ो सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





