
रावघाट लौह अयस्क खदान का स्टाल बना नारायणपुर मावली मेला में विशेष आकर्षण का केंद्र
नारायणपुर -नारायणपुर जिले की पावन धरा पर विश्वप्रसिद्ध माता मावली का 5 दिवसीय मेला न केवल स्थानीय आस्था का केंद्र है, बल्कि यह अबूझमाड़ की आदिम संस्कृति और आधुनिक विकास की झांकी भी प्रस्तुत करता है।मेला परिसर में सेल , रावघाट लौह अयस्क खदान एवं शासन के विभिन्न विभागों द्वारा भव्य प्रदर्शनियां लगाई गई हैं।
श्री अरुण कुमार कार्यपालक निदेशक रावघाट खदान के नेत्तृत्व में तथा श्री अनुपम बिष्ट मुख्य महा प्रबंधक रावघाट के निर्देशन में स्थापित सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र एवं रावघाट लौह अयस्क खदान का स्टाल विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहाँ रावघाट की खदानों से निकलने वाले कच्चे लौह अयस्क (Iron Ore) से लेकर उससे निर्मित होने वाले फिनिश्ड स्टील उत्पादों की पूरी प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया है।
रावघाट खदान प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आगंतुकों को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आकर्षक बैनर-पोस्टर के माध्यम से क्षेत्र के विकास में रावघाट परियोजना की भूमिका को बखूबी दर्शाया गया है। मेला में आने वाले लोग बड़ी संख्या में राव घाट लोह अयस्क खदान के स्टॉल पर पहुंच रहे हैं एवं भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा रावघाट लौह अयस्क परियोजना क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।इन स्टालों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र एवं राव घाट लोह अयस्क खदान से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराना है।
मेले के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा का आगमन मेले में हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात मंत्रीद्वय श्री केदार कश्यप एवं श्री टंकराम वर्मा के साथ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम , जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार, महामंत्री संदीप झा, श्री गौतम गोलछा, जिला भाजपा मंत्री जैकी कश्यप, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भगवती हलदार, महामंत्री अनुराग पांडे एवं बिंदेश पात्र ने रावघाट लौह अयस्क खदान के स्टाल में रावघाट क्षेत्र में उत्खनित लौह अयस्क एवं उसे निर्मित उत्पादों को नजदीक से अवलोकन किया।इस अवसर पर रावघाट लौह अयस्क खदान के श्री योगेश वर्मा उप महाप्रबंधक रावघाट , श्री सचिन रंगारी सहायक महाप्रबंधक रावघाट, श्री अजय यदु, मोरध्वज सिंह, राजाराव परिवहन संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश नूरूटी, रामा यदु, प्रदीप कोठारी, संजीव कोमा, रघुनाथ दर्रो ,पवन बाकडा, रामजी नुरेटी, रामेश्वर, गजेंद्र, लोकेश, बजरंगबली बेलसरिया ,आदि उपस्थित रहे।
नारायणपुर का यह मेला अपनी विविधता के लिए प्रसिद्ध है। अबूझमाड़ के दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों की वेशभूषा, पारंपरिक वाद्ययंत्र और नृत्य यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। यही कारण है कि इस 5 दिवसीय उत्सव में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि देश-विदेश के शोधकर्ता और पर्यटक भी भारी संख्या में पहुँचते हैं, जो बस्तर की जनजातीय परंपराओं का करीब से अध्ययन करते हैं।





