नारायणपुर:- जिला नारायणपुर में 2009 से करारोपण अधिकारी बनकर कई पंचायतों में सचिव का कार्य, करोड़ों की अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*सरपंच के बीना जानकारी व बीना हस्ताक्षर के ही छोटेलाल प्रसाद राशी आहरण कर गबन कर रहा है जबकि मै सरपंच हूँ जांच होनी चाहिए- दिलीप कोर्राम सरपंच ग्राम पंचायत कोंगेरा ज. प. नारायणपुर।
आज कलेक्टर जनदर्शन में आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कोंगेरा के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव एवं वर्तमान करारोपण अधिकारी छोटेलाल प्रसाद के विरुद्ध गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, लंबित भुगतानों एवं भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन मे शिकायत किये।
आम आदमी पार्टी के नरेन्द्र नाग, अध्यक्ष बस्तर लोकसभा, छत्तीसगढ़ ने आरोप लगाया कि छोटेलाल प्रसाद वर्ष 2009 से करारोपण अधिकारी होने के बावजूद कई ग्राम पंचायतों में स्थायी सचिव के रूप में कार्य करते हुए पंचायतों को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण के कारण उन पर आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
नरेन्द्र नाग ने आरोप लगाया कि कई पंचायतों में सरपंचों की जानकारी एवं सहमति के बिना राशि का आहरण कर गबन किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्राम पंचायत कोंगेरा में भी वर्ष 2022 के कई हितग्राहियों का भुगतान आज तक नहीं हुआ है, जबकि संबंधित राशि के आहरण की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। कट्टीराम सलाम, रजमन सलाम, मैनूराम सलाम, बलदेव यादव सहित अनेक ग्रामीणों की लाखों रुपये की राशि अब तक लंबित है।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि यदि एक ही अधिकारी के विरुद्ध वर्षों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं, तो यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर जिला प्रशासन करारोपण अधिकारी छोटेलाल प्रसाद पर इतना मेहरबान क्यों है? इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक कठोर कार्रवाई नहीं होना स्वयं एक जांच का विषय है।
उन्होंने मांग की कि वर्ष 2009 से अब तक जिन-जिन ग्राम पंचायतों में छोटेलाल प्रसाद ने सचिव के रूप में कार्य किया है, उन सभी पंचायतों के निर्माण कार्यों, वित्तीय लेन-देन एवं भुगतानों की स्वतंत्र एजेंसी से उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता या गबन प्रमाणित होता है, तो संबंधित अधिकारी एवं सहयोगियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा लंबित भुगतान तत्काल हितग्राहियों को कराया जाए आज के जनदर्शन मे आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग के नेतृत्व मे कोंगेरा पंचायत के सरपंच दिलीप कोर्राम,उपसरपंच रमशीला सलाम, सीताराम कोर्राम, कट्टीराम सलाम, सुखधर कोर्राम, दानू सलाम, मानसाय कोर्राम, झिट्टकू वड्डे ग्राम पटेल, वाडेराम कोर्राम गाँव गायता, मसी वड्डे, सामदाय सलाम, बलदेव यादव, सुखराम पोटाई, रजमन सलाम,गागरू कोर्राम, मैनू सलाम, बोधराय कोर्राम, लच्छीन्दर पांडे, सीधराय कोर्राम व अन्य ग्रामीणों ने आज कलेक्टर जनदर्शन मे पहुंचकर शिकायत दर्ज कराये व तत्काल नया सचिव नियुक्त कर छोटेलाल प्रसाद के ऊपर कठोर कार्यावाही करने की मांग रखी है।





