नारायणपुर जिला टापू बनने तैया

 

*नारायणपुर जिला टापू बनने तैयार बीएसपी व सड़क ठेकेदार के आगे सब बौने बारिश से सडक मे दिखने लगा असर जिम्मेदार कौन*

*ठेकेदार की घोर लापरवाही और बीएसपी माइंस प्रबंधन की मनमानी से अंतागढ़–नारायणपुर सड़क बद से बदतर, जनता का जीना हुआ दूभर – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा व प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
नारायणपुर। आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने नारायणपुर-अंतागढ़ सड़क की बदहाल स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क ठेकेदार की घोर लापरवाही और बीएसपी माइंस प्रबंधन की गैरजिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण यह सड़क आज आम जनता के लिए मुसीबत का कारण बन गई है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, गड्ढों और कीचड़ से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। दूसरी ओर बीएसपी की रावघाट एवं अमदई माइंस से लगातार भारी वाहन इस मार्ग पर दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क की हालत और अधिक खराब हो रही है। जाम और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है, जबकि क्षेत्र की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
नरेन्द्र नाग ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और संबंधित विभाग जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह उदासीन हैं। अनेक बार शिकायत और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। प्रशासन भी मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि सड़क निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा कराया जाए, निर्माण अवधि तक बीएसपी माइंस के भारी वाहनों का इस मार्ग पर संचालन तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उग्र जनआंदोलन, चक्काजाम और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन, ठेकेदार और बीएसपी माइंस प्रबंधन की होगी।

Leave a Comment