पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन पंजीयन हेतु आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर, 13 अगस्त 2026// आदिवासी विकास शाखा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचति जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वी से उच्चर) पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की प्रकिया प्रारंभ की जा रही है।
नारायणपुर जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आई.टी.आई एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों को एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि नवीनीकरण हेतु 20 जून तथा नवीन आवेदन हेतु 1 अगस्त 2026 से पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है।
संस्था एवं विभाग द्वारा आवेदन प्राप्ति, परीक्षण, स्वीकृति एवं छात्रवृत्ति वितरण के लिए चरणबध्द समय-सीमा निर्धारित की गई है, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर लाभ मिल सकें। छात्रवृत्ति राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खातों में किया जाएगा। सत्र 2026-27 के लिए पात्र विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल पर वन टाईम रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) जिला नारायणपुर से विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अपने सकिय एवं आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी सही दर्ज करने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों एवं पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु कहा गया है, ताकि छात्रवृत्ति वितरण समयबध्द रूप से सुनिश्चित किया जा सकें।
