जिले में 1 जून से 18 अगस्त तक 1062.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
नारायणपुर, 18 अगस्त 2026// जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार जारी हैं। चालू मानसून सत्र में 1 जून से 18 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 1062.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर नम्रता जैन ने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वर्षा मापी यंत्रों को सुचारु एवं दुरुस्त रखने तथा वर्षा संबंधी आंकड़ों का नियमित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
अधीक्षक भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को तहसील नारायणपुर में 1.8 मिलीमीटर, छोटेडोंगर में 1.2 मिलीमीटर, ओरछा में 8 मिलीमीटर तथा कोहकामेटा में 2.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1440.8 मिलीमीटर है। वहीं चालू मानसून अवधि में 1 जून से 18 अगस्त तक जिले में कुल 1062.7 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।