
नारायणपुर:- नगरपालिका नारायणपुर द्वारा हर वार्डो में कचरा उठाने की व्यवस्था इन दिनों डगमगाती हुई नजर आ रही है वार्ड वासियों की शिकायत है की हफ्ते में मात्र एक दिन ही कचरा इक्ट्ठा करने वाली गाड़ियां आ रही है वो भी गाड़ी आने का कोई निर्धारित समय नहीं है कभी कभी तो यह भी देखने को मिलता है की कचरा इक्ट्ठा करने वाली गाडिया सुबह 6.30 बजे ही आ जाती है।जिससे घर वालो को परेशानियां हो रही है जबकि पहले कचरा इक्ट्ठा करने के लिए नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से हर वार्डो में कचरा इक्ट्ठा करने के लिए गाड़िया भेजी जाती थी वार्ड वासियों का यह भी शिकायत है जब कचरा इक्ट्ठा करने हेतु राशि नगर पालिका द्वारा ली जाती है तो फिर अब सुविधा क्यों नहीं मिल रही है प्रश्न चिन्ह सभी वार्डो के पार्षदों पर भी उठ रहे है और वार्ड वासियों की नाराजगी भी। वार्ड वासियों का कहना है हमने जन प्रतिनिधि के तौर पर पार्षदों को चुना है ताकि वार्डो में जरूरी मूल भूत सुविधाएं और विकास हो लेकिन गली मोहल्ले वार्डो में पार्षद ध्यान नहीं दे रहे है चुनाव के समय भी जो वादे किए गए थे वो भी अब तक आधे अधूरे ही है फिर वार्डो में नियमित रूप से कचरा इकठ्ठा करने वाली गाड़ियां नहीं आना कही ना कही वार्ड वासियों की नाराजगी को और बढ़ा रही है।
इस ओर नगर पालिका के समस्त वार्ड पार्षदों और नगर पालिका अधिकारी से विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मांग वार्ड वासियों ने की है।
