भाजपा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न।

 

नारायणपुर:- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक आज कार्यालय में संपन्न की गई बैठक में शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर द्वारा मुख्यत: श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम हेतु वार्डो में प्रभारी नियुक्त करने,शहर के पांचों शक्ति केंद्रों में बूथ प्रभारी ,शक्ती केंद्र प्रभारी,समन्वयक,सह समन्वयक प्रभार तथा साथ में शहर मंडल संगठन को मजबूती और पार्टी के विचार धारा के अनुरूप कार्य करने को कहा गया। अध्यक्ष द्वारा यह भी विशेष तौर पर कहा गया की भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम निर्धारित किए जा रहे है लेकिन शहर मंडल पदाधिकारियों को देखा जा रहा है की पद की गरिमा अनुरूप वे अपना कर्तव्य पार्टी के अनुसार नहीं निभा पा रहे है जिसमें अगामी शहर मंडल की मीटिंग में फेरबदल भी किया जा सकता है इसलिए आगामी शहर मंडल की मीटिंग जल्द ही बुलाई जाएगी।

मीटिंग में शहर मंडल महामंत्री श्री अनुराग पांडे जी,श्री बिंदेश पात्र जी युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष श्री अमित सेन जी के साथ शहर मंडल के उपाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के साथ सदस्यों की उपस्थिति प्रार्थनीय रही

Leave a Comment