
नारायणपुर:- भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आज ग्राम बोरपाल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी ‘शक्ति केंद्र एडका’ की मासिक बैठक कार्यक्रम आयोजित की गई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया। ‘बूथ सशक्तिकरण’ अभियान के अंतर्गत बूथ समितियों के पुनर्गठन, पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर सकारात्मक संवाद किया गया। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए, महीने के अंतिम रविवार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हर बूथ स्तर पर आयोजित कर ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्थानीय जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा विशेष रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर श्री संतनाथ उसेण्डी जिला पंचायत सदस्य व शक्ति केंद्र प्रभारी, श्री नानू नाग भाजयुमो जिलाध्यक्ष व शक्ति केंद्र सह संयोजक श्री राजेश ठाकुर श्री रूप नारायण ठाकुर बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
