
नारायणपुर में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान-2026
जनसेवा और विकास को मिलेगा नया विस्तार, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मीडिया से साझा की रूपरेखा
नारायणपुर | भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर द्वारा जिला कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
विधायक नीलकंठ टेकाम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते विधायक ने कहा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जनसेवा, संगठनात्मक ग्रतिावीधियों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं एवं विकास कायों का लाभ पहुंचाने का संकल्प है!
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक और जनहितैषी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का सीधा जुड़ाव आम जनता से और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि पहली अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी, जो कि एक नई शुरुआत का प्रतीक है। यह आयोजन जिला स्तर से लेकर शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक किया जाएगा।
जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर घर तथा शासन की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर जाकर दीया प्रज्वलित करेंगे और सरकार की उपलब्धियों को साझा किया!
क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों को जोड़ने के लिए विशेष शिविर व जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की 13 विषयों पर सेवा संकल्प अभियान जिसमें पहला विषय आशीर्वाद का दिया, 2. 25 करोड बच्चों के सपनों का भारत, 3.नमों सेवा गाथा, 4.आंगन का उत्सव, 5.कहानी बदलाव की, 6.विकसित भारत संकल्प यात्रा, 7.सेवा ज्योति यात्रा, 8.सेवा मेरा योगदान, 9.जनसेवक महाकुंभ, 10.सेवा रंग, 11.सेवा सेतु अभियान, 12.वडनगर से वाराणसी, 13.25 साल 25 कहानी इन सभी विषयों नारायणपुर शहरमंडल के वार्ड, शक्ति केंद्र, बुथ इस्थर तक होनी है!
इस अभियान के मुख्य उद्देश्य
समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना।
संगठन की जमीनी पकड़ को और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं को जनता के निकट लाना।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष संध्या पवार, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशिला नाग, जिला महामंत्री संदीप झा, जिला मंत्री जेकी कश्यप, भाजपा शहरमंडल अध्यक्ष हर्षोत्तम प्रशांत सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता जैन और आईटी सेल शहरमंडल दीपक गोटा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।