*अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में मंत्री केदार कश्यप ने लिया हिस्सा

 

 

 

*नारायणपुर ब्रेकिंग — Dainik Darpan 24*

*अबूझमाड़-ओरछा में सेवा संकल्प अभियान में मंत्री केदार कश्यप ने लिया हिस्सा*
_आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों से किया संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और चित्र प्रदर्शनी का किया अवलोकन_

*नारायणपुर, 18 सितंबर 2026 —* अबूझमाड़ के ओरछा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए।

मंत्री श्री कश्यप ने क्षेत्र के आवासीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं की जानकारी ली।

*1. एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, ओरछा:* विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से स्वागत किया। मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।

*2. पीएमश्री पोर्टाकेबिन आवासीय विद्यालय, ओरछा:* विद्यार्थियों ने रोली-तिलक लगाकर स्वागत किया। श्री कश्यप ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की, चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों को चॉकलेट वितरित की।

*3. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, ओरछा:* माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओं द्वारा _नारी शक्ति, सेना का शौर्य, विकसित भारत, डिजिटल इंडिया तथा नक्सलवाद के विरुद्ध भारत_ जैसे विषयों पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी।

इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्र के प्रति जागरूक होने का मौका मिल रहा है। उन्होंने *5 नवंबर को अपने जन्मदिवस पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बच्चों के लिए “न्योता भोज”* आयोजित कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, जनपद अध्यक्ष नरेश कोर्राम सहित जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment