*10 करोड़ की 17 किलोमीटर सड़क 10 दिन भी नहीं चली अबुझमाड़ को भष्ट्राचारी ठेकेदार चारगाह ना समझे घटिया निर्माण के खिलाफ आम आदमी पार्टी करेगी जल्द आंदोलन- नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*अबुझमाड़ के विकास के नाम पर ठेकेदार भष्ट्राचार करना बंद करे ओर गुणवत्तापूर्ण निर्माण करे – सुरजीत ठाकुर आप नेता*
आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कोहकामेटा से कच्चापाल–कुतूल पहुँच मार्ग पर लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से 17 किलोमीटर की निर्मित सड़क महज़ दस दिनों में ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह से डामर उखड़ चुका है, गिट्टियाँ बाहर आ गई हैं पानी निकल रहा है और आवागमन करना आम जनता के लिए खतरनाक हो गया है।
यह सड़क अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र के लिए जीवनरेखा है, लेकिन गुणवत्ताहीन निर्माण, भ्रष्टाचार और ठेकेदार–अधिकारियों की मिलीभगत ने जनता के पैसे को बर्बाद कर दिया है। यह साफ़ दर्शाता है कि निर्माण कार्य में न तो मानक सामग्री का उपयोग किया गया और न ही गुणवत्ता नियंत्रण किया गया।
इस गंभीर मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज कलेक्टर महोदया, नारायणपुर को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्टेड करने,संबंधित PWD अधिकारियों की जवाबदेही तय करने व जिम्मेदार इंजिनियर को बर्खास्त करने की माँग रखी है, साथ ही सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने,ठेकेदार से पूरी राशि की वसूली कर दोबारा गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की माँग की है।
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्यावाही नहीं की गई तो पार्टी द्वारा PWD कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।अबूझमाड़ की जनता के साथ इस तरह का मज़ाक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भष्ट्राचार करने वालो के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क की लडाई लडने तैयार है।





