अबुझमाड़िया समाज के अपमान और भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का ऐलान-ए-जंग –

*अबुझमाड़िया समाज के अपमान और भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ आम आदमी पार्टी का ऐलान-ए-जंग – नरेन्द्र नाग अध्यक्ष बस्तर लोकसभा आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*आम आदमी पार्टी ने अबुझमाड़ के फर्जी विकास ओर बीजेपी के नेताओं के भष्ट्राचार व दादागिरी के खिलाफ मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा – परमीत दुग्गा जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर*

*अबुझमाड़ के विकास के नाम पर 100करोड़ से अधिक राशी का काम बीजेपी के नेता की दलाली मे बीजापुर के नागर नामक ठेकेदार के हवाले अबुझमाड़ का फर्जी विकास-रामदेव दुग्गा जिला सचिव आप नारायणपुर*

आज आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अबुझमाड़िया समाज के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलने का समय न देना और उनकी आवाज को जानबूझकर दबाना, यह साबित करता है कि इस सरकार में आदिवासियों के लिए कोई जगह नहीं है। एक तरफ व्यापारियों को रेड कार्पेट बिझाकर विशेष बुलावा और दूसरी तरफ आदिवासी समाज की खुली अवहेलना — यह मुख्यमंत्री की सोच और मंशा दोनों को बेनकाब करता है।

महतारी वंदन योजना के नाम पर जिला प्रशासन नारायणपुर ने महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। परमीत दुग्गा, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर ने कहा कि अबुझमाड़ की महिलाओं को सैकड़ों किलोमीटर दूर से गाडियो मे ढूस ढूस कर जिला प्रसासन के द्वारा लाया गया, लेकिन न भोजन, न पानी और न सम्मान ना घर जाने की व्यवस्था महिलाये इधर उधर भटकने मजबूर थी प्रसासन बस भीड़ दिखाने लाई थी यह योजना महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं, बल्कि सत्ता की वाहवाही और प्रशासनिक नौटंकी के लिए इस्तेमाल की गई।
आम आदमी पार्टी जिला सचिव रामदेव दुग्गा ने कहा कि अबुझमाड़ में विकास नहीं, बल्कि लूट का उद्योग चल रहा है। फर्जी विकास के नाम पर करोड़ों की बंदरबांट हो रही है ग्राम पंचायतो को एजेंसी बनाकर बीजेपी के चंद दलालो ने सरपंचो सचिवो को दबाव बनाकर वनमंत्री से बात कराने की धमकी देकर चेक कटवाने व दलाल खुद काम कर सरपंच सचिवो को हस्ताक्षर मात्र का जनप्रतिनिधि मानते है अबुझमाड़ मे हो रहे लगभग 100करोड़ का हर मद का काम बीजापुर का नागर नाम का ठेकेदार के हवाले किया गया है मधुमक्खी पालन हो या नारियल पौध रोपड़ या हो समुहो को मशीन वितरण या हो ट्रेनिंग देना यही दलालो की चलती है और जिला प्रशासन खुलकर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है। जो अधिकारी जनता की आवाज दबाने में लगे हैं, वे याद रखें—आम आदमी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।
आम आदमी पार्टी साफ चेतावनी देती है कि यदि अबुझमाड़िया समाज को सम्मान नहीं मिला, प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई और दोषियों को जेल नहीं भेजा गया, तो आने वाले दिनों में नारायणपुर से रायपुर तक सड़कें जाम होंगी, प्रशासनिक दफ्तरों का घेराव होगा और सरकार को जनता की ताकत से जवाब दिया जाएगा।
अब बहुत हो चुका है।
अबुझमाड़िया समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं।
आम आदमी पार्टी आख़िरी सांस तक लड़ाई लड़ेगी

Leave a Comment