ग्रामीण मण्डल की पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 की बैठक सम्पन्न
नारायणपुर। भारतीय जनता पार्टी, नारायणपुर के ग्रामीण मण्डल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक सशक्तिकरण तथा बूथ स्तर तक प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग एवं जनसंपर्क की रणनीतियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती संध्या पवार, लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रुपसाय सलाम, वरिष्ठ नेता बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा, अनुसूचित जनजाति प्रदेश मंत्री श्री राजमन कोराम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पिंकी उसेंडी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमनाथ उसेंडी, ग्रामीण मण्डल महामंत्री प्रभुनाथ दुग्गा, बुधराम कोराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संयोजक पंकज जैन ने बैठक में अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण सत्र चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि निर्धारित तिथियों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी, नारायणपुर (ग्रामीण मण्डल)







