आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए NMMSE परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित*

*आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए NMMSE परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित*

नारायणपुर, 19 मार्च 2026// भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा NMMSE सत्र 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए राज्य में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा इस परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑफलाइन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सके।

इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी NMMSE परीक्षा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment