नारायणपुर में डीजल पेट्रोल की भारी किल्लत।

नारायणपुर में डीजल पेट्रोल की भारी किल्लत।

नारायणपुर:- चार – चार पेट्रोल पंप होने के बावजूद भी नारायणपुर में पेट्रोल डीजल की मारामारी देखने को मिल रही है जिसका की मुख्य कारण नारायणपुर के पेट्रोल पंप में प्रयाप्त पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति ना होना है आज सुबह से ही गौरव पथ स्थित पेट्रोल पंप में लंबी लंबी कतार देखने को मिली जब आम नागरिकों ने इस विषय पर जानना चाहा की क्या माजरा है तो पता चला की नारायणपुर शहर के तीनों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल नहीं है सिर्फ एक ही पेट्रोल पंप आपूर्ति कर रहा है,दैनिक कार्य के लिए आम जनता को पेट्रोल डीजल की आवश्यकता है इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित शासकीय कर्मचारी को देखने को मिला सोमवार हफ्ता का पहला दिन होने के कारण ऑफिस जाने के लिए पेट्रोल पंपों ने लंबी लाइने लगा कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा ,बरसात भी पास है लोग अपने खेत खलियानों की तैयारी को लेकर सुबह से ही ट्रैक्टर ले कर नारायणपुर डीजल डलवाने आय थे लेकिन सिर्फ एक पेट्रोल पंप वो भी गौरव पथ पर स्थित में मिल रहा है जान कर लंबा लाइन लगाने पर मजबूर हुए लाइने इतनी बड़ी थी की पैट्रोल पंप से जय स्तंभ चौक तक देखा जा सकता है।

आदिवासी बहुल क्षेत्र होने की वजह से नारायणपुर शहर ही पेट्रोल डीजल आपूर्ति का सबसे मुख्य आधार है अन्य गांव में पेट्रोल स्टेशन नहीं है  ,  45 किलोमीटर दौड़ाई,20 किलोमीटर बेनूर में ही पेट्रोल पंप स्थित है।

जल्द से जल्द नारायणपुर जिला प्रशासन को इस व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता है आम जनता से बात करने पर यह भी सुनने को मिला की पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही जनता के बीच पेट्रोल,डीजल ने बेतहाशा वृद्धि की बात सोशल मीडिया में कही जा रही है नारायणपुर में पेट्रोल डीजल की किल्लत को आम जनता पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद के नतीजों से जोड़ कर देख रही है।

Leave a Comment