पीएससी/व्यापम कोचिंग प्रवेश परीक्षा 30 जून को

पीएससी/व्यापम कोचिंग प्रवेश परीक्षा 30 जून को

 

चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

 

 

नारायणपुर, 24 जून 2026// जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा संचालित पीएससी एवं व्यापम प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कलेक्टर नम्रता जैन के अनुमोदन उपरांत निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना नाम एवं चयन संबंधी जानकारी देख सकते हैं।

कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 30 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नारायणपुर में आयोजित की जाएगी। सभी चयनित परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा अन्य वैध फोटो पहचान पत्र तथा हाल ही में खींचा गया रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment