नारायणपुर:एक कहावत काफी मशहूर है “किसान खुश तो सब खुश” लेकिन इस वर्ष बारिश अभी तक परिणाम स्वरूप नहीं होने के कारण अंचल के किसान काफी परेशान नजर आ रहे है यूं तो हर वर्ष पंद्रह जून तक बारिश छत्तीसगढ़ में दस्तक दे देती थी लेकिन तीस जून आने को है अभी तक बारिश काफी कम होने से किसान काफी ज्यादा परेशान नजर आ रहे है अंचल के किसान अपनी खेती को पूरी कर फसल बोआई के लिए बारिश का इंतज़ार करते नजर आ रहे है कई किसानों का तो यह कहना है “अल नीनो” का भयानक असर जो भारत में पड़ा है उससे कही सूखे का सामना ना करना पड़ जाय,ज्यादा देरी होने से आगे फसल बोआई करना मुश्किल और घाटे का सौदा साबित हो सकता है कई किसान बैंकों से फसल बोआई के लिए लोन ले चुके है जिससे यूरिया,बीज खरीदी कर चुके है अगर बारिश फसल बोआई अनुरूप नहीं हुई तो कर्ज और आगे जीवन यापन करने की समस्या उत्पन्न होना स्वाभाविक है क्योंकि महंगाई अपने चरम सीमा को पार कर सकती है इससे सरकार द्वारा चलाया जा रहा मुफ़्त राशन योजना में भी फर्क पड़ सकता है,बारिश कम होने से निर्माण कार्यों में भी विपरीत असर पड़ने की भी पूर्ण संभावना है क्योंकि नदियों में रेती ही जमा नहीं हो पाएगा नदियों में रेत भंडारण के लिए अच्छी बारिश का होना नियंत आवश्यक है।
बारिश अगर कम हुई तो सरकार से ही राहत की उम्मीद की बात कई किसान अभी से कह रहे है और आस लगा बैठे है।





