जिले के 36 छात्रावास आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू

जिले के 36 छात्रावास आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश शुरू

 

नारायणपुर, 13 अगस्त 2026// आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 16 जून 2026 जिले के छात्रावास आश्रमों में प्रवेश प्रांरभ है, जिसमे से 06 छात्रावास 30 आश्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रकिया 15 अगस्त 2026 तक कर दी है। इच्छुक छात्र-छात्रायें छात्रावास एवं आश्रमों में प्रवेश ले सकते है।

पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास नारायणपुर में 26 एवं प्री.मै. बालक छात्रावास छोटेडोगर में 49, प्री.मै. बालक छात्रावास नारायणपुर में 40, प्री.मै. बालक छात्रावास ओरछा में 59, नवीन प्री.मै. बालक छात्रावास कुरूषनार (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) में 50 तथा प्री.मै. कन्या छात्रावास ओरछा में 59 सीट संस्थाओं में रिक्त है।

बालक आश्रम बोरपाल में 11, बालक आश्रम खड़कागांव में 60, बालक आश्रम बड़गांव में 62, बालक आश्रम तोयनार में 25, बालक आश्रम गुलुमकोडो में 04, मा. बालक आश्रम छोटेडोगर में 23, मा.बालक आश्रम गढ़बेंगाल में 30, बालक आश्रम ढोंडरबेड़ा में 17, बालक आश्रम काकावाड़ा 15, बालक आश्रम कोडोली में 22, बालक आश्रम कोगें में 9, बालक आश्रम कानागांव में 16, बालक आश्रम कुड़मेल में 25, बालक आश्रम कलमानार में 12, बालक आश्रम मसपुर में 16, बालक आश्रम मुरूमवाड़ा में 14, बालक आश्रम हिकपाड़ में 11 बालक आश्रम किहकाड़ में 15, बालक आश्रम हिकुल में 30, बालक आश्रम रायनार में 25, बालक आश्रम छोटेपरलनार में 20, बालक आश्रम जुवाड़ा में 26, बालक आश्रम टाहकावाड़ा में 11, बालक आश्रम आसनार में 28, बालक आश्रम गारपा में 20, बालक आश्रम गोमागाल में 10, बालक आश्रम लंका में 18, नवीन बालक आश्रम ओरछा (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) 50, कन्या आश्रम कोगेंरा में 57, नवीन कन्या आश्रम ओरछा (एजुकेशन सिटी अबुझमाड़) में 50 सीट रिक्त है। उपरोक्तानुसार जिले के कुल 36 छात्रावास / आश्रमों पर प्रवेश उपलब्ध है।

Leave a Comment