जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी गई विदाई।

नारायणपुर :- जिला पंचायत सभागार नारायणपुर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) आकांक्षा शिक्षा खलखो जी को उनके नए प्रशासनिक दायित्वों के लिए जिला पंचायत परिवार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों द्वारा सौजन्य भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। आकांक्षा शिक्षा खलखो जी अब राज्य शासन में उप सचिव (वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग) और संचालक (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देंगी। नारायणपुर के समग्र विकास, जनकल्याण और जिले को ‘विकसित नारायणपुर’ बनाने में उनका उत्कृष्ट योगदान, अद्वितीय कार्यशैली और जनप्रतिनिधियों के साथ उनका आत्मीय समन्वय हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस गरिमामय अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम जी, उपाध्यक्ष श्री प्रताप मांडवी जी, जिला पंचायत सदस्यगण श्री संतनाथ उसेण्डी, श्रीमती शांति नेताम,सुश्री लता कोर्राम, श्रीमती सुखयारीन सलाम, श्रीमती कमलेश्वरी नाग, श्रीमती प्रेमिका कचलाम सहित जिला पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया नए प्रशासनिक सफर के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई।

Leave a Comment