*सखी वन स्टॉप सेंटर में 2 पदों पर भर्ती*
*11 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू*
नारायणपुर, 20 फरवरी 2026// महिला एवं बाल विकास विभाग जिला नारायणपुर अंतर्गत संचालित“सखी” वन स्टॉप सेंटर में 2 पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 11 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र में सेवाप्रदाताओं के दो पद रिक्त हैं, जिनमें साइको–सोशल काउंसलर के 01 पद एवं पैरालीगल कार्मिक/वकील के 01 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित 11 मार्च 2026 को प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला नारायणपुर में उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान आवश्यक शैक्षणिक एवं अनुभव संबंधी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.narayanpur.gov.in पर उपलब्ध है।





