शार्टकट ने एक ड्राइवर की ली जान

 

 

नारायणपुर :- रावघाट परियोजना के अंतर्गत अंजरेल समिति के लौह अयस्क परिवहन कार्य में लगे टिप्पर मालिक के शार्टकट ने एक ड्राइवर की ली जान सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणपुर जिले के टिप्पर मालिक और ड्राइवरों की मनमानी के चलते शार्टकट रूट प्रतिबंधित वन वे मार्ग छेरीबेड़ा- बड़ेडोंगर होते हुए परिवहन कार्य किया जा रहा था, ड्राइवर को अचानक झपकी आने से गाड़ी पेड़ से जाकर टकराई और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार दौरान मौत हो गया। नारायणपुर से परिवहन कार्य हेतु कोंडागांव कांकेर मार्ग होते हुए परिवहन कार्य जिला प्रशासन द्वारा रूट निर्धारित किया गया है एवं छेरीबेड़ा – बड़ेडोंगर मार्ग 12 टन से अधिक मालवाहक वाहन के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।उक्त टिप्पर वाहन अंजरेल समिति के सदस्य कृष्णा चंदेल के नाम से है वही मृतक ड्राइवर के परिवारजन का आरोप है कि वाहन मालिक ने अपने आर्थिक लाभ एवं डीजल की बचत हेतु शॉर्टकट मार्ग से जाने हेतु दबाव डाला गया, जिसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाने की मांग की गई है।

नारायणपुर जिले एवं अंजरेल समिति के टिप्पर मालिको द्वारा लगातार आर्थिक नुकसान होने के चलते अंतागढ़ मार्ग से परिवहन कार्य हेतु आने जाने की मांग की जा रही है किन्तु जिला प्रशासन के अनदेखी के चलते टिप्पर मालिको को आर्थिक नुकसान के चलते इस प्रकार का शॉर्टकट मार्ग से जाने हेतु मजबूर हो रहे है। जिसका खामियाजा लगातार टिप्पर मालिको एवं ड्राइवरों को भी भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा विगत 2 माह से टिप्पर वाहन एवं ट्रकों को शाम 5 बजे के बाद जिले से जाने की अनुमति दी गई जिसके बाद से लगातार टिप्पर एवं ट्रक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 2 माह से अभी तक लगातार नारायणपुर जिले के 15-20 ट्रक एवं टिप्पर वाहनों का दुर्घटना का शिकार हो चुके एवं 2 लोगों की मौत हो चुका है जिसके चलते वाहन मालिक लगातार कर्ज के तले दबते जा रहे है और लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है।

Leave a Comment