कब सुधरेगी बंधुआ तालाब की हालात।

कब सुधरेगी बंधुआ तालाब की हालात।

नारायणपुर:- सरकार बदलती गई प्रशासनिक अधिकारी बदलते गए लेकिन बंधुवा तलाब की हालात सौंदर्यीकरण के नाम पर जस की तस बनी हुई है लोक लुभावने वादे बंधुआ तालाब को लेकर नेता, जनप्रतिनिधियो द्वारा जो किया गया था उस पर अब तक गंभीरता ना होने के वजह से आज दिनांक तक यह ऐतिहासिक बंधुआ तालाब अपने बदहाल स्थिति से बहार नहीं हो पा रही है नौका विहार,फूड जोन,बूढ़ा तालाब रायपुर के तर्ज पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ती तालाब के मध्य में स्थापित करना,सर्व सुविधायुक्त पार्क,बेहतर लाईट व्यवस्था से रौशन और ना जाने क्या क्या कार्य बंधुआ तालाब पर होना था लेकिन ठेकेदार कृति कंस्ट्रक्शन की कार्य की सुस्ती को देखते हुए यह कब होगा यह सपना ही मालूम होता है ।अब तो नारायणपुर जनता इस तालाब के सौंदर्यीकरण को लेकर दबे जुबां पर यह कह रही है की यह तलाब मात्र किसी भी ठेकेदार के कमाई का जरिया बन पड़ा है ।करोड़ों का ठेका लेकिन काम धरातल पर कही नहीं दिखता आज चार साल से ज्यादा वक्त सौंदर्यीकरण के ठेका दिए हुए कृति कंस्ट्रक्शन को हो गए लेकिन आज तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका ना जाने क्या मजबूरी है की विभाग कार्यवाही ही नहीं करता।

जनता ने पंद्रह साल बाद भारतीय जनता पार्टी पर नगर पालिका के लिए भरोसा जताया और प्रचंड मतों से विजई बनाया नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर पार्षद गण की संख्या बल भी अधिक होने के बावजूद अभी तक बंधुआ तालाब का कार्य ना हो पाना जनता की नाराजगी का कारण बन सकता है इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं की बंधुआ तालाब का नारायणपुर शहर के लिए अपना इतिहास है नारायणपुर की जनता अपने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान,कार्यक्रमों के लिए इस तालाब का उपयोग करते आय है जो आज भी जारी है।नगर पालिका से लेकर विधानसभा,लोकसभा चुनाव में भी इस तालाब का मुद्दा का असर वोटो पर पड़ा है यह हर राजनीति पार्टी को समझना चाहिए भविष्य में भी जो पार्टी इस बंधुआ तालाब के आधे अधूरे कार्य के मुद्दे को उठाता है तो निश्चित ही  चुनाव परिणाम में असर पड़ेगा।

A

Leave a Comment