एच 0 पी 0 घरेलू गैस का एक और विकल्प जरूरी।

एच 0 पी 0 घरेलू गैस का एक और विकल्प जरूरी।

नारायणपुर:- घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई की बात करे तो पूरे नारायणपुर जिले में मात्र एक ही एच0 पी0 गैस एजेंसी है जो की पूरे नारायणपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई करता है वक्त के साथ आश्रम शाला ,आवासीय विद्यालय साथ में नारायणपुर जिले में चारो ओर कैंप के साथ- साथ माइंस खुलने की वजह से घरेलू सिलेंडर की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है जिसकी वजह से जिले में संचालित एच 0पी0 गैस एजेंसी कही ना कही माल आपूर्ति करने में विफल होती जा रही है यह स्थिति सामान्य दिनों के साथ साथ तीज- त्यौहार पर आम देखने को मिलता है जहां नारायणपुर में निवासरत जनता के पास घरेलू सिलेंडर के अलावा दूसरा कोई विकल्प ना होने के कारण काफी इंतजार और लंबी लाइन  घरेलू सिलेंडर गोदाम में करना पड़ता है यह भयावह स्थिति इस बार होली के पर्व पर भी देखने को मिली जब एच 0 पी 0 घरेलू गैस एजेंसी गोदाम के सामने आम जनता को सिलेंडर करने में असमर्थ रहा जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार 2 तारीख को ही सिलेंडर की ट्रक पहुंची थी लेकिन जब आम जनता अपना खाली सिलेंडर ले कर पहुंची तो कर्मचारी का कहना था की सिलेंडर खत्म हो चुका है जिससे वाद विवाद की स्थिति भी बनी जनता उस समय और परेशान होती दिखी जब कर्मचारी गण द्वारा यह कहा गया की अब अगली सिलेंडर की ट्रक 6 तारीख बाद आएगी जबकि चार तारीख को होली का त्यौहार था इतना सुनते ही लोगों के चेहरे में परेशानियां साफ देखी जा सकती थी।इसके बावजूद लोग अपना खाली सिलेंडर ले कर जहां – जहां गाड़िया नारायणपुर बस्ती में सप्लाई के लिए गई थी वहां गाड़ियों के पास पहुंच कर होली के त्यौहार का हवाला तो कही घर में घरेलू सिलेंडर खत्म होने की बात को लेकर सिलेंडर देने की मिन्नते करते दिखे लेकीन सप्लाई वाले के पास घरेलू सिलेंडर उपलब्ध होने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं देने की बात कहते हुए यह कहा गया यह फलाना मोहल्ला के लिए है उनका यह कहना जनता के समझ से परे है।यही परेशानी का हाल एच 0 पी 0 ऑफिस में भी स्टाफ द्वारा देखने को आम मिलता है जहां हमेशा सर्वर प्रॉब्लम या फिर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।

जिला प्रशासन को चाहिए की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो या तो अन्य घरेलू गैस की एजेंसी नारायणपुर में दे या तो फिर एच 0 पी 0 गैस एजेंसी जो संचालित है वह आम नागरिकों को सुलभता के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई करे अगर यह स्थिति पर जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान नहीं लेती तो आगे स्थिति भयावह हो सकती है क्योंकि घरेलू गैस हर घर की मुख्य जरूरतों में से एक है

 

Leave a Comment