*रेत खदान हेतु आवेदन आमंत्रित*
नारायणपुर, 19 मार्च 2026// खनिज शाखा कार्यालय नारायणपुर द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन एवं व्यवसाय नियम, 2025 के तहत ग्राम पंचायत भाटपाल क्षेत्र में रेत खदान के लिए ई-नीलामी रिवर्स ऑक्शन के माध्यम से उत्खनन पट्टा आबंटन किया जाएगा। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक बोलीदारों से आवेदन आमंत्रित की गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील एवं जिला नारायणपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत भाटपाल के छेरीबेड़ा नदी स्थित भूमि खसरा क्रमांक 429, कुल रकबा 4.1900 हेक्टेयर में से 2.40 हेक्टेयर क्षेत्र में गौण खनिज साधारण रेत उत्खनन हेतु पट्टा दिया जाएगा। ई-नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत तकनीकी एवं वित्तीय बोलियां 09 अप्रैल 2026 प्रातः 10:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 सायं 5:30 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित की गई हैं। बोलियां केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in जिला नारायणपुर की वेबसाइट https://narayanpur.gov.in तथा www.mstcecommerce.com/auctionhome पर उपलब्ध है। इसके अलावा कलेक्टर खनिज शाखा कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला पंचायत के सूचना पटल पर भी सूचना प्रदर्शित की गई है।







