रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहा खनिज विभाग


रेत माफियाओं को संरक्षण दे रहा खनिज विभाग, अधिकारी पर सीधा मिलीभगत का आरोप—आम आदमी पार्टी का चेतावनी*

नारायणपुर :-जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन अब पूरी तरह से खनिज विभाग की मिलीभगत से संचालित संगठित माफिया तंत्र बन चुका है। आम आदमी पार्टी के बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग के नेतृत्व में विश्वनाथ दुग्गा, परमित दुग्गा, मनकू पोटाई सहित कार्यकर्ताओं ने दो हाईवा रेत को मौके पर पकड़कर प्रशासन की पोल खोल दी।
सबसे गंभीर बात यह है कि खनिज अधिकारी को 1 से 1.5 घंटे पहले से लगातार फोन कर सूचना दी गई, इसके बावजूद ना तो कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा और ना ही कोई कार्यावाही की गई। यह साफ दर्शाता है कि रेत माफियाओं को खुला संरक्षण दिया जा रहा है।
और भी शर्मनाक यह है कि गाड़ियों को रोकने के बजाय उन्हें शहर की ओर भगाते हुए बाकुलवाही से आकाबेड़ा तक सुरक्षित निकाल दिया गया, जो बिना विभागीय संरक्षण के संभव नहीं है।
आम आदमी पार्टी साफ तौर पर आरोप लगाती है कि:
👉 खनिज अधिकारी खुद इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं
👉 प्रशासन जानबूझकर माफियाओं को बचाने का काम कर रहा है
👉 लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग की आवाज दबाने की कोशिश लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है
यह पूरा मामला सिर्फ अवैध रेत परिवहन नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र और माफियाओं की सांठगांठ का जीता-जागता उदाहरण है। सोनपुर से लगातार अवैध रेत लाकर जिले में बेखौफ खपाई जा रही है, और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं या हिस्सेदारी में शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी की सीधी चेतावनी:
अगर 48 घंटे के अंदर गाड़ियों की जब्ती, FIR और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यावाही नहीं होती,
तो आम आदमी पार्टी खनिज कार्यालय का घेराव, चक्काजाम और उग्र जन आंदोलन करेगी,
जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
मुख्य मांगें:
अवैध रेत से भरे दोनों हाईवा की तत्काल जब्ती
रेत माफियाओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज
संबंधित खनिज अधिकारी को तत्काल निलंबित कर जांच
जिले में चल रहे पूरे रेत माफिया नेटवर्क की जांच
आम आदमी पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि अब भ्रष्टाचार और माफिया राज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने अब भी चुप्पी साधी, तो सड़क से लेकर कार्यालय तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Comment