नारायणपुर में 30 दिवसीय निःशुल्क चार पहिया वाहन चालक प्रशिक्षण हेतु पंजीयन शुरू
नारायणपुर, 30 मार्च 2026// भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नारायणपुर द्वारा 13 अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक 30 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में चार पहिया वाहन चालक का कौशल प्रदान किया जाएगा, जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
यह प्रशिक्षण विशेष रूप से नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार महिला, युवक एवं युवतियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना अनिवार्य है।
प्रशिक्षणार्थियों को आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज जैसे अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र एवं 5 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थियों को भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, केन्द्रीय विद्यालय के पास, नारायणपुर में उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7974942078, 7067215496, 9406205562 एवं 7648013733 पर संपर्क कर सकते







