कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को किया पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को किया पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान

नारायणपुर, 01 अप्रैल 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख भागीरथ ध्रुव को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) प्रदान किया। श्री ध्रुव 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर ने उन्हें पेंशन राशि का जीवन में सदुपयोग करने की सलाह दी तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment