*मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में डीएमएफ और दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश*
नारायणपुर, 20 अप्रैल 2026 //जिले में विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक और जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वर्चुअल माध्यम से की, जबकि बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप विशिष्ट अतिथ्य रूप से उपस्थित रहे ,जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ डीएमएफ नियम-2015 के संशोधित प्रावधानों, प्रभावित क्षेत्रों के विकास, स्वीकृत कार्यों की प्रगति, एजेंसीवार समीक्षा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की नई कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा कर अनुमोदन किया गया।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि शासन की मंशा स्पष्ट है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की है जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को इसका सीधा लाभ मिल सके
मंत्री केदार कश्यप जी ने कहा कि विकास कार्य केवल आंकड़ों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर उसका प्रभाव स्पष्ट दिखाई देना चाहिए। प्रत्येक योजना का परिणाम आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में नजर आना चाहिए।
दिशा बैठक में समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर*
कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि दिशा समिति की समीक्षा बैठक में जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद महेश कश्यप ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि योजनाओं और निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी जनता तक पहुंचेगा, जब विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मैदानी अमला एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना में देरी या गुणवत्ता में कमी सीधे तौर पर जनता के हितों को प्रभावित करती है, इसलिए सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है।
समीक्षा के दौरान में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क, आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अलावा कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, जल सांसधान, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग से जुड़े कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज मर्यादित संघ के अध्यक्ष रूप साय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, नारायणपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, छोटे डोंगर सरपंच संध्या पवार जनप्रतिनिधि मंगली कावड़े, बृजमोहन देवांगन, गौतम एस गोलछा, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा खलखो, डीएफओ एम.जी. वेंकटेशा, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मांडवी सहित जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।



