
डीएमएफ राशि के अंतरण का अनुपात निर्धारित।
नारायणपुर:- जिला बनने के पश्चात एक लंबे अंतराल और संघर्ष के बाद आखिर कार नारायणपुर जिला वासियों को डीएमएफ राशि के अंतरण का अनुपात निर्धारित किया गया है जिससे नारायणपुर जिला जो की नक्सली दहशत के कारण विकास से पिछड़ा हुआ था जहां मूलभूत सुविधाओं की कभी कमी नजर आती थी अब जिले को रावघाट माइंस से 50% नारायणपुर जिले को मिलेगा जो की नारायणपुर जिले के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा यह कहना गलत नहीं होगा की इस लंबे संघर्ष में नारायणपुर जिले वासियों के साथ साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि गण ने मुख्य भूमिका निभाई स्वयं क्षेत्र के विधायक एवं माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी के साथ साथ माननीय सांसद श्री महेश कश्यप जी ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य शासन तक आवाज उठाई और परिणाम स्वरूप राज्य शासन ने ऐसे खनिज पट्टे जिसका की विस्तार/खनन क्षेत्र एक जिले से अधिक है जिसमें जिला खनिज न्यास नियम 2015(यथा संशोधित)के नियम -6(1)(ग़) अनुसार डीएमएफ राशि का प्रतिशत आनुपातिक रूप से अन्य संबंधित जिले के संस्थान को अंतरित किया जाएगा आदेश दिया है।
निगरानी समिति द्वारा बैठत कर यह राशि 07/01/2025 को संशोधित करते हुए किया गया है जो की खनिज पट्टा क्षेत्र के क्षेत्रफल के अनुसार अनुपात में वितरण किया जाएगा।इससे पहले यह संपूर्ण डीएमएफ की राशि कांकेर जिले को दिया जा रहा था जबकि खनन नारायणपुर जिले में हो रहा था जिससे नारायणपुर जिले वासी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे ।



