नॉनवेज ठेले वालो अलग स्थान देने पर नाराजगी।

नारायणपुर:- मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शहर में जीतने भी नॉनवेज ठेले वालो को बख़रूपारा स्थित बाजार स्थल पर लगाने का आदेश दिया गया है जिस पर शहर में नॉनवेज ठेला लगाकर अपनी रोजी रोटी कमा कर परिवार पालने वालो पर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है,नॉनवेज ठेला लगाने वाली का कहना है की हम कई सालों से नारायणपुर के विभिन्न स्थान पर नॉनवेज ठेला लगाते आ रहे है और अपने परिवार वालो का जीवन यापन कर रहे है एकाएक यह आदेश हमे दिया जा रहा है और वह भी ऐसे स्थान हमे भेजा जा रहा है जहां कोई पब्लिक मूवमेंट नहीं होती हमारे परमानेंट ग्राहक बख़रूपारा स्थित चयन स्थल पर नहीं आ सकते ना तो वहां कोई बिजली की व्यवस्था है और ना ही पानी की यह अन्याय पूर्ण फैसला है ।नगर पालिका द्वारा यह कहा गया है की आगे भविष्य में भी बंधुवा तलाब में चौपटी बननी है वहां इन्हें शिफ्ट किया जाएगा वहीं नॉनवेज ठेले वालो का कहना है की कांग्रेस सरकार से अब बीजेपी सरकार तक तो बंधुवा तलाब का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया और जैसा की ठेकेदार का कार्य है आगे भी बीजेपी सरकार में यह पूर्ण हो कोई संभावनाएं नजर नहीं आती।

नगरपालिका अधिकारी से सभी नॉनवेज ठेले वाले अपने परिवार वालो का हवाला देते हुए पूर्ण विचार करने की गुहार लगाई है,जिससे एक सार्थक राह निकल पाए।

Leave a Comment