
नारायणपुर:- बखरूपारा स्थित मटन मार्केट में लगा सोलर पैनल लाइट से बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसका मुख्य कारण तेज़ हवा ,तूफ़ान,बारिश के चलते मटन मार्केट में लगा सोलर पैनल का लाइट हवा में झूल रहा है और एक बड़ी दुर्घटना का अंदेशा इस सोलर पैनल लाइट से हो सकती हैं मटन मार्केट के व्यापारियों से जब इस संबंध में चर्चा की गई तो उनका कहना था हर रोज़ नगर पालिका की गाड़ी इस स्थान पर कचरा इक्ट्ठा करने आती है मटन मार्केट के कचरा को अन्य स्थान पर फेक कर पुनः गाड़ी इसी सोलर पैनल लाइट के नीचे गला दी जाती है इस संबंध में जल्द से जल्द नगर पालिका को सूचना दी जाएगी और संबंधित विभाग से भी निवेदन मटन मार्केट व्यापारियों ने भी आग्रह कर जल्द से जल्द इसे सुधारने की अपील की है।





