कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

*कलेक्टर नम्रता जैन ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं*

*त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश*

नारायणपुर, 08 जुलाई 2026// कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता जैन ने जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए और समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

जनदर्शन में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जनदर्शन में समस्त ग्रामवासी मेटानार द्वारा सोलर पंप खनन होने, समस्त ग्रामवासी ग्राम मरदापाल द्वारा ग्राम मरदापाल में दो हेण्डपंप की मांग, लता कोर्राम जिला पंचायत सदस्य द्वारा प्राथमीक शाला छोटे कुम्हारी में शिक्षक मांग, प्रतिमा सुकमन कचलाम जिला पंचायत सदस्य द्वारा स्वीकृत आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य, रीता भगत सहायक शिक्षक जिला नारायणपुर द्वारा हाईकोर्ट के आदेशानुसार वरीयता सूची में सुधार कर प्रधान अध्यापक पद पर पदोन्नती प्रदान किये जाने, रामबाई वड्डे ग्राम मरकाबेड़ा वृद्धा पेंशन नही मिलने की सूचना देने, संतू राम नुरेटी ग्राम बालेबेड़ा द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना हेतु आवेदन, विजय साहू पेंटर मुरियापारा द्वारा लोक निर्माण विभाग में प्लेक्स वाल पेंटिंग, टेबल नेम प्लेेट दीवाल नेम प्लेट कार्य का भुगतान करने, बस्तर विकास प्राधिगण में कार्य का भुगतान, स्कूल भवनो में बालवाड़ी का पेंटिंग कार्य का भुगतान करने एवं भूमिपूजन एवं लोकार्पण पत्थर कार्य का भुगतान करने, उप सरपंच ग्राम पंचायत फरसगांव द्वारा नीरज कुमार आर्य (राज्य अतिथि शिक्षक विषय गणित) के अनुपस्थित के संबंध में, समस्त 23 गोदग्राम के आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार द्वारा अंजरेल मांइस क्षेत्र के 23 गोदग्राम के आईटीआई उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, रानू कुमेटी कोहकामेटा द्वारा खाद नही मिलने, सरपंच ग्राम पंचायत तारागांव द्वारा नवीन प्राथमीक शाला भवन मांम हेतु, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत खड़कागांव द्वारा ग्राम पंचायत खड़कागांव की सचिव श्रीमती पासो नाग के 6 वर्षीय कार्यकाल की उच्च स्तरीय निरूप् एवं समयबद्ध विभागीय जांच पाए जाने तथा जांच अवधि तक उन्हे तत्काल ग्राम पंचायत से हटाए जाने, उपसरपंच ग्राम पंचायत करलखा द्वारा शासकीय हाई स्कूल करलखा की समस्याओं के समाधान हेतु, सरंपच ग्राम पंचायत करलखा द्वारा पौधा रोपण करने हेतु मांग, सरपंच ग्राम पंचायत ताडोपाल द्वारा प्राथमीक शाला ताडोपाल पटेलपारा के अधूरे विद्यालय भवन निर्माण कार्य हेतु राशि उपलब्ध कराने एवं निर्माण कार्य कराए जाने, हीरालाल जैन, खसरा क्रमांक 653/2 से संबंधित तक त्याग प्रकरण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने हेतु, सरपंच ग्राम पंचायत खड़गांव द्वारा ग्राम पंचायत बड़गांव में निर्माण कार्य की स्वीकृति करने एवं मजदूरी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर नम्रता जैन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Comment