
*जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या*
*कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश*
नारायणपुर, 16 फरवरी 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
आज जनदर्शन में सरपंच ग्राम पंचायत घमण्डी द्वारा नियद नेल्लानार योजनांतर्गत नया रोड बनाने की मांग करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम कोडोली द्वारा कोडोली में मूलभूत सूविधाओं की आवश्यकताओं की पूर्ती, अनिता दुग्गा द्वारा यशवंत दुग्गा प्रधान अध्यापक प्राथमिक शाला धौड़ाई के सर्विस बुक में नाम दर्ज करवाने, मंगऊराम कावड़े द्वारा मुख्यमंत्री कार्यक्रम भूमिपुजन के संबंध में, सरपंच श्री रामसाय दुग्गा द्वारा ग्राम पंचायत गोटाजम्हरी में आवश्यक निर्माण कार्यो की स्वीकृति एवं प्रदान करने, संतुराम सलाम धौड़ाई द्वारा बिजली पोल आपूर्ति, समस्त पारावासी ग्राम बोरण्ड द्वारा रोड निर्माण कार्य स्वीकृत कराने, हेण्ड पंप स्वीकृत कराने एवं सामुदायिक भवन सह बाउड्रीवाल निर्माण कार्य स्वीकृत कराने, आयतवारू कश्यप ग्राम पिड़ियाकोट द्वारा स्कुल भवन बनाने, किशोर पोग्राम यूथविग जिलाध्यक्ष द्वारा श्रीमती शांति उसेण्डी का अबुझमाड़ कस्तुरबा गांधी कन्या छात्रावास से उनका आदेश तत्काल निरस्त करने, समस्त ग्रामवासी ग्राम नेडनार द्वारा कार्य स्वीकृत प्रदाय करने, सरपंच ग्राम पंचायत चांदागांव द्वारा वर्ष 2024-25 में चांदागांव से ओंगनार सड़क निर्माण कार्य में लगाए गए ट्रेक्टरों का बकाया भुगतान दिलाने, समस्त नर्सिग छात्रा द्वारा नर्सिंग के रिक्त पदों में स्थानीय छात्रों की प्राथमिकता देने, समस्त ग्रामवासी ग्राम करमरी ग्राम पंचायत करमरी के ग्राम कुरूसनार के ग्रामीणो को 2002 के राजस्व पट्टे को वनपट्टा में बदले जाने को पुनः राजस्व पट्टा में परिवर्तित किए जाने, सरपंच ग्राम पंचायत चांदागांव ग्राम पंचायत चांदागांव में खाद्य बीज गोदाम निर्माण, सरपंच ग्राम पंचायत इरको द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत अधुरे कार्य को पूर्ण कराने, सरपंच ग्राम पंचायत पालकी द्वारा आवश्यक निर्माण कार्यो की स्वीकृति, धनेश कुमार नाग द्वारा कोटवारी जमीन के बेदखल करने, मंगडूराम नुरेटी उपाध्यक्ष द्वारा मेरे पुत्र की यूपीएससी तैयारी हेतु दिल्ली में छ.ग. शासन द्वारा संचालित छात्रावास में रहने हेतु अनुमति प्रदाय करने, रजऊ राम उसेण्डी देव प्रमुख ग्राम बोरपाल द्वार ग्राम बोरपाल राउड में सांस्कृतिक भवन की स्वीकृति प्रदान करने, जनपद सदस्य महेश मानिकपुरी धौड़ाई द्वारा ग्राम पंचायत महिमागवाड़ी की निम्न मांग समस्या निवारण, सरपंच ग्राम पंचायत माहका द्वारा ग्राम पंचायत माहका मे श्मशान घाट जाने हेतु सीसी रोड एव पुलिया निर्माण के संबंध में, काजल दुग्गा ग्राम सुलेंगा द्वारा अंकसुची में त्रुटि सुधार, सरपंच ग्राम पंचायत कोंगेरा द्वारा पास बडेनहोड को पृथक राजस्व ग्राम घोषित किय जाने हेतु भूमिसीमा कराए जाने, सरपंच ग्राम पंचायत खड़कागांव द्वारा पर्यटन स्थल बिंजली डेम में द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करने, सभापति श्रीमती हीना नाग द्वारा ग्राम खड़कागांव ब के आश्रित ग्राम बोरगांव से बेलगांव की ओर सड़क निर्माण की स्वीकृति एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में बाउड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति प्रदाय करने, समस्त ग्रामवासी आरतगांव द्वारा हेण्डपंप निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में 30 प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।





