कोहकामेटा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सभी बुनियादी सुविधाएं कराई गई है उपलब्ध*

*कोहकामेटा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में सभी बुनियादी सुविधाएं कराई गई है उपलब्ध*

नारायणपुर, 16 फरवरी 2026// जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दिया है कि जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय कोहकामेटा में अध्ययनरत 150 विद्यार्थियों के लिए बुनियादी सुविधाओं के अभाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्कूल परिसर पूरी तरह सुरक्षित है और विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा या खतरा नहीं है।
उन्होंने बताया गया कि बारिश के दिनों में विद्यालय के 1 से 2 कमरों में छत से सीपेज की समस्या सामने आई थी, जिसे समय रहते ठीक करा लिया गया है। इसके अलावा कुछ कमरों की दीवारों में आए दरार की मरम्मत कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में विद्यालय के किसी भी कक्ष में पानी भरने की स्थिति नहीं है।
विद्यालय में स्वच्छता की समुचित व्यवस्था है। यहां 3 बालक एवं 3 बालिका शौचालय पहले से निर्मित और उपयोग में हैं, जिससे किसी भी छात्र-छात्राओं को शौच के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके अतिरिक्त 6 बालक एवं 6 बालिका शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो आगामी एक सप्ताह में पूर्ण किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Leave a Comment