जिला स्तरीय बालिका, महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 फरवरी को*

 

*जिला स्तरीय बालिका, महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 फरवरी को*

नारायणपुर, 16 फरवरी 2026// खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय बालिका, महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 17 फरवरी को कीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड, नारायणपुर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी 16 फरवरी 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे आयोजन स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर तैयारियों में सहयोग प्रदान करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। यह आयोजन बालिकाओं एवं महिलाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment