कलेक्टर ने ली मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन संबंधी प्रेस वार्ता

 

राजनैतिक दलों के समक्ष की गई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

कलेक्टर ने ली मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन संबंधी प्रेस वार्ता

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं 1 लाख 81 हजार 736 मतदाता

नारायणपुर, 21 फरवरी 2026// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता जैन के द्वारा राजनैतिक दलों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। 1 जनवरी 2026 के आधार पर जिला नारायणपुर में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण संपन्न किया गया। चार महीने तक चले निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार को प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 1,81,736 मतदाता पंजीकृत है। मतदाता सूची के प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशन के बाद 2,732 मतदाताओं की वृद्धि हुई। 275 बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए और 1,79,004 मतदाताओं के मिलान और मैपिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से प्राप्त नवीनतम फोटोग्राफ भी अंतिम मतदाता सूची में प्रकाशित की गई।
भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिला नारायणपुर में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया। राज्य भर में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए और चार महीने तक लगातार चले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के विभिन्न चरणों के प्रभावी संचालन के बाद आज 21 फरवरी को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया है। मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या मतदाता सूची से अपना नाम हटवाने से संबंधित दावे और आपत्तियां और 23 दिसम्बर .2025 से 22 जनवरी .2026 के बीच प्रस्तुत किए गए थे। प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक किया गया।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर नम्रता जैन, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला नारायणपुर द्वारा जिला के सभी नागरिकों को इस अभियान में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए बधाई आभार व्यक्त किया। निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए 01 मतदाता पंजीकरण अधिकारी 14 सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों 275 बूथ लेवल अधिकारियों और 125 बूथ लेवल एजेंटों सहित कई स्वयं सेवकों की सक्रिय भागीदारी रही है। जिला नारायणपुर के मतदाताओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ है। मीडिया, राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों का भी सहयोग प्राप्त हुआ।
एसआईआर की घोषणा के बाद से ही जिले में मतदाताओं को गणना फॉर्म के वितरण से लेकर उनके डिजिटलीकरण का कार्य मिशन मोड पर किया गया। इस दौरान जो गणना फॉर्म मृत मतदाता, स्थायी स्थानांतरण या अनुपस्थिति के कारण वापस नही मिले, उनकी पुष्टि के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (ठस्व्ै) और राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के बीच बैठकें आयोजित की गई। जिले में इन बैठकों के अंत में, जिन मतदाताओं के गणना फॉर्म वापस नहीं आए, उनकी सूची विधानसभा क्षेत्रवार जिला निर्वाचन अधिकारी जिला नारायणपुर की वेबसाइट https://narayanpur.gov.in और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://ceochhattisgarh.nic.in पर प्रकाशित की गई थी। चार महीने तक चली निरंतर प्रक्रिया के बाद, 01 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर 21 फरवरी 2026 को जिला नारायणपुर के सभी मतदान केंद्रों सहित प्रत्येक निर्धारित स्थानों पर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।
किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट न जाए तथा कोई किसी अपात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो इस उद्देश्य के साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची की शुद्धता, आधुनिकता और समावेशिता के लिए चलाए गए इस निर्वाचक नामावलियों का इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में निर्वाचन प्रणाली के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का कार्य सराहनीय रहा है।
इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार, अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, निर्वाचन सुपरवाइजर, निर्वाचन प्रोग्रामर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment